Skip to main content

Top 15 polluted city of world

*दुनिया के 15 प्रदूषित शहरों में 14 भारत के, कानपुर टॉप पर तो दिल्ली-लखनऊ में भी भयावह हालात*
    ...................
प्रदूषित शहरों की यह लिस्ट 2016 की है. पुरानी लिस्ट से ताजा आंकड़े की तुलना करने पर पता चलता है कि दिल्ली में 2010 से 2014 के बीच हालात थोड़े-बहुत सुधरे थे, लेकिन 2015 के बाद से और भी बिगड़ते जा रहे हैं.

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की है. यह लिस्ट हर भारत के लिहाज से बेहद चिंताजनक है. क्योंकि इस लिस्ट में 14 नाम भारतीय शहरों के हैं, जिसमें कानपुर टॉप पर है और दिल्ली छठे नंबर पर है. प्रदूषित शहरों की यह लिस्ट 2016 की है. पुरानी लिस्ट से ताजा आंकड़े की तुलना करने पर पता चलता है कि दिल्ली में 2010 से 2014 के बीच हालात थोड़े-बहुत सुधरे थे, लेकिन 2015 के बाद से और भी बिगड़ते जा रहे हैं.

ये आंकड़े चिंताजनक इसलिए भी हैं कि इसमें ज्यादातर उत्तर भारत के शहर हैं, जिसमें पटना, लखनऊ सहित खासकर यूपी और बिहार के हैं. दिल्ली के अलावा एनसीआर इलाके में आने वाले फरीदाबाद की हालत भी प्रदूषण के मामले में बेहद खराब है.

WHO की ताजा आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में पीएम 2.5 ऐनुल ऐवरेज 143 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है जो नेशनल सेफ स्टैंडर्ड से तीन गुना ज्यादा है. जबकि पीएम 10 ऐवरेज 292 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है जो नेशनल स्टैंडर्ड से 4.5 गुना ज्यादा है. यहां भी ध्यान देने की जरूरत है कि सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) का दावा है कि 2016 के मुकाबले 2017 में दिल्ली की हवा में प्रदूषण के स्तर कम हुआ है.

*प्रदूषित शहरों की लिस्ट*
.........
1. कानपुर
2. फरीदाबाद
3. वाराणसी
4. गया
5. पटना
6. दिल्ली
7. लखनऊ
8. आगरा
9. मुजफ्फरपुर
10. श्रीनगर
11. गुरुग्राम
12. जयपुर
13. पटियाला
14. जोधपुर
15. अली सुबह अल सलीम (कुवैत)

मालूम हो कि साल 2016 के अंत में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकरों ने कई कदम उठाए थे. अक्टूबर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान, दिसंबर 2015 में ट्रकों पर इन्वाइरनमेंट कंपनसेशन चार्ज (ईसीसी) और प्रदूषण नियंत्रण के लिए एनसीआर के शहरों के बीच बेहतर समन्वय जैसे उपाय इनमें शामिल हैं. इन उपायों से कितना फायदा हो पाया है यह WHO की अगली लिस्ट में पता चल पाएगा, क्योंकि यह 2016 का प्रदूषण डाटा है.

*प्रदूषण से लड़ने में चीन-पाकिस्तान से पीछे है भारत*
...........
WHO की 2010 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली टॉप पर तो दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: पाकिस्तान का पेशावर और रावलपिंडी था.

 उस लिस्ट में आगरा भी शामिल था. 2011 की लिस्ट में भी दिल्ली और आगरा थे. 2012 में स्थिति बदलनी शुरू हुई और दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में अकेले भारत के 14 शहर शामिल थे. 2013, 2014 और 2015 में भी दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के चार से सात शहर शामिल थे.

2016 की लिस्ट में दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के हैं. 2013 में दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहर में अकेले चीन के पेइचिंग समेत 14 शहर शामिल थे लेकिन वहां प्रदूषण की समस्या पर काबू पाया गया. इसका नतीजा यह सामने आया है कि 2016 में चीन के सिर्फ चार इस लिस्ट में शामिल हैं. जबकि इस लिस्ट में पाकिस्तान और चीन के एक भी शहर नहीं हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Coding and decoding for SSC bank and railway exam with tips and trick

Many of the SSC & Railway exams are about to begin and Coding-Decoding is considered as an important topic in Exams. Below given are some essential tips & tricks to solve coding-decoding questions. These tips will help you score more in the upcoming exams. The  CODING-DECODING  test is given to judge the candidate's ability to decipher the rule which is applied for coding a particular message and break the code to reveal the message. Coding and Decoding forms a dedicated part of the Reasoning Section in various competitive exams but the level of questions differs in them. In order to have a clear insight into the questions on Coding-Decoding, it is better to discuss each type of questions separately. What is the approach to solving the questions of this section? Observe alphabets or numbers given in the code keenly. Find the sequence it follows whether it is ascending or descending. Detect the rule in which the alphabets/numbers/words follow. ...

गांधी जी ..

गांधी जी ☑पूरा नाम:-मोहनदास करमचंद गाँधी ☑ अन्य नाम एवं उपाधियां:-बापू (जवाहरलाल नेहरू) ,महात्मा जी( रविनाथ टैगोर), राष्ट्रपिता( सुभाष चंद्र बोस),मलंग बाबा( कबाइलीयों द्वारा),वन मैन बाउंड्री फ़ोर्स( लॉर्ड माउंटबेटन)। ☑जन्म:-2 अक्तूबर, 1869 ☑जन्म भूमि:-पोरबंदर, गुजरात ☑मृत्यु:-30 जनवरी,1948 ☑मृत्यु स्थान:-नई दिल्ली ☑मृत्यु कारण:-हत्या ☑अभिभावक:-करमचंद गाँधी,पुतलीबाई ☑पति/पत्नी:-कस्तूरबा गाँधी ☑संतान:-हरिलाल,मनिलाल, रामदास,देवदास ☑स्मारक:-राजघाट (दिल्ली),बिरला हाउस (दिल्ली) आदि। ☑नागरिकता:भारतीय ☑पार्टी:-भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ☑शिक्षा:-बैरिस्टर ☑विद्यालय:-बंबई यूनिवर्सिटी,सामलदास कॉलेज ☑भाषा:-हिन्दी,अंग्रेज़ी,गुजराती ☑पुरस्कार-उपाधि:-राष्ट्रपिता ☑विशेष योगदान:-भारत की स्वतन्त्रता,अहिंसक आन्दोलन, सत्याग्रह। ☑आंदोलन:- ☑चंपारण (1917) ☑खेड़ा सत्याग्रह (1918) ☑अहमदाबाद मजदूर आंदोलन(1918) ☑खिलाफत आंदोलन (1919) ☑असहयोग आंदोलन (1920) ☑सविनय अवज्ञा आंदोलन(1930) ☑व्यक्तिगत सत्याग्रह 1940 ☑भारत छोड़ो आंदोलन 1942 ________________________________ ________________________________ व...