अध्याय-1 भारत का भौगोलिक परिचय _________________________________ दोस्तों ,हमारा भारत निसंदेह एक महान देश है। और इस की सभ्यता और संस्कृति उतनी ही पुरानी है, जितना स्वयं मानव।इसकी विशालता ने इसे उपमहाद्वीप की संज्ञा दी है। यह एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है,पर एक महाद्वीप का अस्तित्व रखता है।यह विश्व का अकेला ऐसा देश है,जिसका नाम हिंद महासागर से जुड़ा है। इस का प्राचीन नाम ‘आर्यावर्त', उत्तर भारत में बसने वाले आर्यों के नाम पर किया गया है। इन आर्यों के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर ही इसका नाम भारत कहलाया। वैदिक आर्यों का निवास स्थान सिंधु घाटी में था, जिसे ईरानियों ने ‘हिंदू नदी’ तथा इस देश को ‘हिंदुस्तान’ कहा। यूनानियों ने सिंधु को ‘इण्डोस’ तथा इस देश को इंडिया कहा।😁 ________________________________ नोट▶वायु पुराण में भारतवर्ष शब्द का उल्लेख मिलता है। ▶जैन पौराणिक कथाओं के अनुसार हिंदू और बौद्ध ग्रंथों में भारत हेतु जम्बूद्वीप शब्द का प्रयोग किया गया है। ▶चीनी भारत का उच्चारण यिन-तू शब्द से करते थे। ▶मध्यकालीन मुस्लिम आक्रमणकारियों ने भारत को हिंदुस्तान के नाम से उल्लेखित किया है। ▶हमारे संविधान की प्रस्तावना में भी भारत को ‘इंडिया अर्थात भारत’ के नाम से उल्लेख किया गया हैं। आज यह प्राचीन परंपरा के अनुरूप भारतवर्ष नाम से जाना जाता है। ________________________________ ▶भारत की आकृति चतुष्कोणीय है यह दक्षिणी एशिया के मध्य में स्थित है इसके पूर्व में इण्डोचीन प्रायद्वीप एंव पश्चिम में अरब प्रायद्वीप स्थित है। ▶भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्ध का देश है तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध में मध्यवर्ती स्थिति रखता है।समूचा भारत लगभग मानसूनी जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है,जिसका विस्तार उष्ण तथा उपोष्ण के दोनों कटिबंधों में है। _______________________________ ⏩क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत ⏪ ________________________________ ▶इसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का सातवां(2.43%) बड़ा देश है। केवल रूस▶कनाडा▶चीन▶अमेरिका▶ब्राजील▶ऑस्ट्रेलिया इससे बड़े हैं। ▶देश का विस्तार उत्तर दक्षिण दक्षिण दिशा में 3,214 किलोमीटर तथा पूर्व पश्चिम दिशा में 2,933 किलोमीटर है। ▶यह भूमध्य रेखा के उत्तर में 6°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांशों तथा 68°7' से 97°25' पूर्वी देशांतरों के मध्य स्थित है। ________________________________ ⏩मानक मध्यान रेखा:-82°1/2' पूर्वी देशांतर इसके लगभग मध्य इलाहाबाद के नैनी(सटीक भौगोलिक स्थिति के खोजकर्ता एसपीएसीई (साइज पाल्युराइजेशन एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिकेट्स एंड एजूकेशन) ने यह स्पष्ट किया है, कि भारत की मानक मध्याह्न रेखा इलाहाबाद के नैनी से नहीं,बल्कि मिर्जापुर से गुजरती हैं,जो कि देश का मानक समय है।यह ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। मानक मध्याह्न रेखा भारत में 5 राज्यों से होकर गुजरती है, जो निम्न है 1⃣ उत्तर प्रदेश 2⃣ मध्य प्रदेश 3⃣ छत्तीसगढ़ 4⃣ उड़ीसा 5⃣ आंध्र प्रदेश ________________________________ ⏩प्रश्न-कर्क रेखा क्या है❓ ________________________________ ⏩कर्क रेखा:-(Cancer Line) उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समांतर 23°30′ पर स्थित है। यह पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक कल्पनिक रेखा है। यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक है,जो पृथ्वी के मानचित्र पर स्थित है। ▶कर्क रेखा पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं। ▶कर्क रेखा की स्थिति स्थायी नहीं है इसमें समय के अनुसार बदलाव होता रहता है। ▶उत्तरी गोलार्ध में 21 जून का दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है।क्योकि 21 जून को सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है । ▶भारत में कर्क रेखा उज्जैन शहर से निकलती है।इस कारण ही जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने यहां वेधशालाबनवाई इसे जंतर मंतर कहते हैं।यह खगोल-शास्त्र के अध्ययन के लिए है। इस कारण ही यह स्थान काल-गणना के लिए एकदम सटीक माना जाता है। ________________________________ ▶कर्क रेखा भारत के मध्य से 8 राज्यों से होकर गुजरती है,जो निम्नलिखित हैं:- 1⃣ गुजरात 2⃣ राजस्थान 3⃣ मध्य प्रदेश 4⃣ छत्तीसगढ़ 5⃣ झारखंड 6⃣ पश्चिम बंगाल 7⃣ त्रिपुरा 8⃣ मिजोरम ________________________________ ⏩कर्क रेखा के सबसे नजदीक शहर- ▶गांधीनगर ▶भोपाल ▶रांची ▶अगरतला ▶आइजोल ▶बांसवाड़ा ▶इनमें से अगरतला (त्रिपुरा)शहर कर्क रेखा के सबसे नजदीक है। ________________________________ ⏩कर्क रेखा के उत्तर में स्थित राज्य⏪ 1⃣जम्मू-कश्मीर 2⃣पंजाब, हरियाणा 3⃣उत्तराखण्ड 4⃣हिमाचल प्रदेश 5⃣दिल्ली 6⃣उत्तरप्रदेश 7⃣बिहार 8⃣अरूणाचल प्रदेश 9⃣नागालैण्ड 🔟मेघालय 1⃣1⃣मणिपुर 1⃣2⃣असोम 1⃣3⃣सिक्किम ________________________________ ⏩कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित राज्य:- 1⃣महाराष्ट्र 2⃣कर्नाटक 3⃣तमिलनाडु 4⃣ गोवा 5⃣केरल 6⃣आंध्रप्रदेश 7⃣तेलंगाना 8⃣उड़ीसा ________________________________ ⏩भारत की चतुर्दिक अंतिम सीमा बिंदु⏪ 1⃣उत्तरतम बिन्दु:-इन्दिरा काॅल(जम्मू-कश्मीर) 2⃣दक्षिणतम बिन्दु:-इन्दिरा प्वांइट(कार निकोबार ) 3⃣पूर्वोत्तम बिन्दु:- किबिथु(अरूणाचल प्रदेश) 4⃣पश्चिमतम बिन्दु:- गोहर मोती(गुजरात) 5⃣ मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा:- कन्याकुमारी 8°4' अक्षांश (तमिलनाडु)। _______________________________ ▶नोट:-भारत का दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से 876 किमी. दूरी पर स्थित है। पहले इंदिरा प्वाइंट को ‘पिगमेलियन प्वांइट’ अथवा पाइरस प्वाइंट के नाम से जाना जाता था। _______________________________ ▶पश्चिम में अरब सागर,पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिन्द महासागर भारतीय महाद्वीप के तटों पर स्थित है। _________________________________ ⏩अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित राज्य⏪ ________________________________ ▶बांग्लादेश(4096.7 किमी.) - पश्चिम बंगाल,मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा,असम। ________________________________ ▶चीन(3488 किमी.) - जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखण्ड, सिक्किम,अरूणाचल प्रदेश। ________________________________ ▶पाकिस्तान(3323 किमी.) - गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर। ________________________________ ▶नेपाल(1751 किमी.) - उत्तरप्रदेश,बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड। ________________________________ ▶म्यांमार(1643 किमी.) - अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर। ________________________________ ▶भूटान(699 किमी.) - प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम। ________________________________ ▶अफगानिस्तान(106 किमी.) - जम्मू एवं कश्मीर(पाक् अधिकृत)। ________________________________ ⏩भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं:- जब अंतर्राष्ट्रीय सीमा की बात आती है आती है तब भारतीय सीमा को दो भागों में विभाजित किया जाता है। ________________________________ 1⃣ प्राकृतिक सीमाएं:-ये सीमाएं परिस्थितियों,संधियों युद्धों द्वारा निर्धारित होती हैं निर्धारित होती हैं ।समुद्र,पर्वत, मरुस्थल,दलदली क्षेत्र नदियों द्वारा दो देशों के बीच प्राकृतिक सीमाएं बनाती हैं 2⃣ कृतिम सीमाएं:- भारत की स्थलीय सीमा पर उत्तर में नेपाल, भूटान और चीन (तिब्बत), पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार एवं उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान देश स्थित हैं। ________________________________ ▶डूरण्ड रेखा:- पाकिस्तान एंव अफगानिस्तान को विभाजित करने वाली 2,640 किलोमीटर लंबी रेखा है।इसका निर्धारण ब्रिटिश इंडिया के विदेश सचिव मार्टिमर डूरंड एवं अफगान के अमीर अब्दुर रहमान खान के मध्य 12 नवंबर, 1893 में हुआ था। मर्टिमर डूरंड के नाम पर ही इस रेखा का नामकरण डूरंड रेखा किया गया। _______________________________ ⏩भारत एवं बांग्लादेश को ‘तीन बीघा गलियारा’ जोड़ता है। ________________________________ ⏩मैकमोहन रेखा:-भारत व चीन के बीच। यह रेखा 1914ई. में शिमला में निर्धारित की गई थी। यह भारत के अरूणाचल प्रदेश और चीन के मध्य सीमा का निर्धारण करती है। ________________________________ ▶रेडक्लिफ रेखा - भारत व पाकिस्तान के बीच। 17 अगस्त, 1947 को सर एस. रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी। भारत और पाकिस्तान के मध्य नियंत्रण रेखा का निर्धारण 1972 में शिमला समझौते के तहत हुआ। ________________________________ ▶शून्य रेखा:- त्रिपुरा भारत का एकमात्र राज्य है जो तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा है त्रिपुरा एवं बांग्लादेश सीमा 856 किलोमीटर लंबी है तथा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला भारत की एकमात्र प्रांतीय राजधानी है जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र 50 मीटर दूरी पर स्थित है। ▶अगरतला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 44 द्वारा देश के अन्य नगरों से जुड़ा हुआ है त्रिपुरा एवं बांग्लादेश की सीमा शून्य रेखा द्वारा निर्धारित है। ________________________________ ⏩पाक अधिकृत क्षेत्र:-1947 में आजादी के बाद पाकिस्तान ने स्थानीय लोगों की सहायता से जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में जम्मू-कश्मीर रियासत ने भारत में विलय की घोषण की लेकिन मामला यू.एन.ओ. में चला गया। इस प्रकार जम्मू-कश्मीर का यह हिस्सा भारत का होते हुए भी पाकिस्तान के कब्जे में है। जिसे हम पाक अधिकृत कश्मीर के नाम से जानते हैं। ________________________________ 😁😁😁😁Daily trick😁😁😁😁 ________________________________ ⏩कर्क रेखा जिन राज्यों से होकर गुजरती है,उन्हें याद करने की ट्रिक☑ ⏩⏩छत्तीसगढ़ में मित्र पर झंडा गिरा⏪⏪ ☑छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ ☑में- मध्य प्रदेश ☑मि- मिजोरम ☑त्र- त्रिपुरा ☑प- पश्चिम बंगाल ☑र- राजस्थान ☑झंडा- झारखण्ड ☑गिरा- गुजरात ________________________________. THANK YOU AND KEEP LEARNING With Rishabh Roy
Pdf of Organomettalic compund metal carobonyl cluster compound coupling reaction bioinorganic chemistry
https://drive.google.com/file/d/1L0dTSE_z7ZuhyVCi8RFPYDd0TXEoDbj8/view?usp=drivesdk this pdf contain organomettalic compound metal carbonyl coupling reaction bioinorganic chemistry
Comments
Post a Comment